{"_id":"5af44ff34f1c1b87098b8f7a","slug":"201525960691-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने दो दर्जन भेड़-बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने दो दर्जन भेड़-बकरियों को बनाया शिकार
Updated Thu, 10 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
dog
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खड़जौता में आवारा कुत्तों ने दो दर्जन भेड़ बकरियों को शिकार बना लिया है। आवारा कुत्तों की वजह से अब ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। इसमें प्रताप चंद निवासी लाहरा की दो, मीर चंद निवासी लमहोता की दस, संत राम निवासी लाहरा की चार, सुनी लाल निवासी कंधवारा की दो और मुसदी राम निवासी लमहोता की तीन, नरसिंह निवासी नथनोटी की दो भेड़ बकरियों को कुत्तों ने मार डाला है। यह वीरवार को पंचायत के पास जंगल में चर रही थीं। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने झुंड ने भेड़ बकरियों पर हमला कर दिया।
पंचायत के उपप्रधान सुनी राम, वार्ड सदस्य नारद समेत ग्रामीण चतर सिंह, संतराम, कृपा, हंसराज, देसराज और किशोर ने बताया कि खड़जौता पंचायत में इन दिनों आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। इन कुत्तों ने भेड़ बकरियों को शिकार बनाया है।
विज्ञापन
भविष्य में यह गांव के छोटे बच्चों पर भी झपट सकते हैं। इससे ग्रामीणों को बच्चों की चिंता सताने लगी है। तहसीलदार सलूणी अजय पराशर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा जाएगा। पटवारी की रिपोर्ट आने पर प्रभावितों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन