{"_id":"5ac25c684f1c1bdd618b5131","slug":"201522687080-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत-गोली सडक़ होगी डबल लेन, वाहनों में जल्द तय होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत-गोली सडक़ होगी डबल लेन, वाहनों में जल्द तय होगा सफर
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत-गोली सड़क अब डबल लेन होगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 11 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 57 करोड़ 98 लाख 62 हजार रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। गत वर्ष केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे हिमाचल की सड़कों के लिए अरबों रुपये स्वीकृत किए थे। इसमें 154 एनएच की बनीखेत-गोली सड़क भी शामिल थी।
यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कार्य प्रदेश की पूर्व वीरभद्र सरकार में ही शुरू हो जाना चाहिए था। मगर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस सरकार ने इन सड़कों को बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को केंद्रीय सड़क योजनाओं का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। इसके परिणाम स्वरूप बनीखेत-गोली सड़क को डबल लेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि उक्त डबल लेन की लागत स्वीकृत अनुमानित लागत से 5 प्रतिशत अधिक है, तब संशोधित प्राक्कलन पर मंत्रालय से स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक उक्त सड़क को करीब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। वहीं अपेक्षित रिटेनिंग-प्रोटेक्शन वाल के साथ-साथ क्रेश बैरियर के साथ-साथ एनएच के मापदंडों के अनुरूप टारिंग के साथ सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा।
गौरतलब है कि कटोरी बंगला से लेकर बनीखेत तक सड़क की टारिंग हो चुकी है। मगर बनीखेत से गोली तक महज पेच वर्क ही हुआ था। लिहाजा डबल लेन बनने से अब मार्ग चकाचक होगा जबकि द्रड्डा से चंबा तक एनएच डबल लेन का प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है जबकि बनीखेत-गोली डबल लेन का निर्माण एकमुश्त होगा। अधिशाषी अभियंता एनएच मंडल चंबा दिवाकर पठानिया ने कहा कि बनीखेत-गोली एनएच को डबल लेन करने के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुमोदन और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। तुरंत प्रभाव से निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।