{"_id":"6ab6a9ec45cdb6367506a2bb","slug":"police-working-to-unravel-the-negi-ram-murder-case-10-suspects-interrogated-for-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1008-197929-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेगी राम हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी पुलिस, 10 संदिग्धों से घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेगी राम हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी पुलिस, 10 संदिग्धों से घंटों पूछताछ
Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
तीसा थाने में मैराथन पूछताछ, घटना की रात की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस
पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद अब तकनीकी साक्ष्यों से जोड़ रही जांच की कड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जुकयानी क्षेत्र के चर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अब पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों पर भी फोकस बढ़ा दिया है। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए वीरवार को पुलिस ने 10 संदिग्धों को थाना तीसा बुलाकर कई घंटे तक पूछताछ की।
पुलिस इन लोगों की घटना से पहले और बाद की गतिविधियों के साथ उनके संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी रही कि संदिग्धों का हत्याकांड से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध रहा है या नहीं। जांच में अब केवल बयानों को आधार नहीं बनाया जा रहा है, बल्कि घटना वाली रात की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और संबंधित मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी खंगाली जा रही है। इसके माध्यम से पुलिस घटना के समय संबंधित लोगों की मौजूदगी और आपसी संपर्कों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अब नए संदिग्धों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान किया जा रहा है, ताकि जांच को ठोस दिशा मिल सके।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े हर पहलू को जांच के दायरे में रखा गया है। जांच का उद्देश्य घटना की वास्तविक परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है। परिजनों की ओर से भी निष्पक्ष जांच और वास्तविक दोषियों तक पहुंचने की मांग की जा रही है। अब पूछताछ और तकनीकी जांच से सामने आने वाले तथ्यों पर मामले की अगली दिशा तय होगी।
--