फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chants in praise of the Mother Goddess echoed in the sanctum of Mahamai Chandi Mata.

Chamba News: महामाई चंडी माता के दरबार में गूंजे मां के जयकारे

Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chants in praise of the Mother Goddess echoed in the sanctum of Mahamai Chandi Mata.
मंगला में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग : संवाद
मंगला (चंबा)। श्री महामाई चंडी माता मंदिर मंगला में वार्षिक भंडारे और विशाल जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। शुक्रवार दोपहर एक बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रात नौ बजे से मां भगवती के विशाल जागरण का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों और विभिन्न भजन मंडलियों ने रातभर मां की महिमा का गुणगान किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। देर रात तक मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंदिर सेवा समिति के सदस्यों सुधीर, रोहित, महिंद्र, भीम राज, विक्रम, सुरेंद्र, राजीव कुमार, नीरज कुमार, राकेश और बबलू ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष वार्षिक भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाता है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed