{"_id":"5b8fcd4e867a557f6c067c02","slug":"191536150862-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में न भरने दें पानी, घर के आसपास रखें सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में न भरने दें पानी, घर के आसपास रखें सफाई
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में डेंगू और स्क्रब टायफस से बचाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. विनोद शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि अधिकतर बीमारियां गंदगी की वजह से पनपती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपने क्षेत्र में गड्ढों में पानी नहीं भरने देने की भी सलाह दी। बैठक में डेंगू और स्क्रब टायफस जैसे बचाव के लिए फील्ड की टीम को जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने खेतों में काम करने वाले लोगों से हाथों में गल्बज डालकर काम करने और पूरे शरीर को ढककर काम करने की सलाह दी। बैठक मेें मेट्रन, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल सोशल वर्कर और स्वास्थ्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन