{"_id":"5b2a8b844f1c1b6c4d8b7a81","slug":"181529514884-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकौता में हाई टेंशन तार से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकौता में हाई टेंशन तार से हादसे का खतरा
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के मलकौता गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसकी वजह यह है कि गांव के पास बगीचों के ऊपर से गुजरती विद्युत तारों में कुछ तारें बगीचों में लटकी हुई हैं। विद्युत तारों के बगीचे में लटकने के कारण लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। यह तारें काफी अरसे से यूं ही झूल रही हैं। गांव के लोग कई बार विभागीय अधिकारी को इस संदर्भ में सूचित कर समस्या के समाधान की मांग की है।
मगर अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। गौरतलब है कि बिजली की तारों को सुरक्षित दूरी पर रखने की जिम्मेदारी विभाग की है। इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करना होता है। वहीं, बिजली लाइनों की मरम्मत करने की भी जिम्मेदारी तय होती है। इसके एवज में उपभोक्ताओं से बिल में विद्युत शुल्क के नाम से पैसे भी लिए जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद मकलौता गांव में आज तक बिजली की तारों को उचित दूरी पर नहीं लगाया गया है। इस वजह से कभी भी कोई शख्स इसकी चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की तारों को उठाकर उचित दूरी पर रखा जाए ताकि लोगों को सता रहा हादसे का खतरा टल सके। पंचायत प्रधान अंजना कुमारी ने कहा कि विभाग को कई बार अवगत करवाने बावजूद बिजली तार नहीं हटाए जा रहे हैं। अगर करंट के कारण कोई अनहोनी घटना घटती है तो विद्युत विभाग इसके जिम्मेदार होगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जल्द बिजली लाइन को करवाएंगे ठीक
अधिशाषी अभियंता योगेश शर्मा ने कहा कि वह इस मामले की जांच की जाएगी। विद्युत लाइनों को ठीक करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।