{"_id":"5af86ea84f1c1bcf408b4fee","slug":"181526230696-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश डल झील परिक्रमा मार्ग होगा चकाचक, ग्रिल भी लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश डल झील परिक्रमा मार्ग होगा चकाचक, ग्रिल भी लगेंगी
Updated Sun, 13 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीत शर्मा
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं को अब डल झील की परिक्रमा करना सुविधाजनक और सुरक्षित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब करीब चालीस लाख रुपये से परिक्रमा मार्ग को चकाचक किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत रेलिंग भी लगाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। गौरतलब है कि हर साल मणिमहेश यात्रा करने वाले यात्री डलझील की परिक्रमा राह को चौड़ा करने और डलझील के इर्द- गिर्द रेलिंग लगाने की मांग कर रहे थे।
इसको देखते हुए इस बार सरकार और मणिमहेश न्यास ने मांग को पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। स्नान के बाद श्रद्धालु डलझील के पवित्र जल को पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद के तौर पर घर ले जाते है। ऐसी मान्यता है कि जिस तरह गंगाजल हर घर में रखा जाता है उसी तरह इस डलझील का भी जल विशेष पूजा में प्रयोग किया जाता है। वहीं दूसरी ओर डलझील में महिलाओं के लिए बने स्नानगार को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो साल पहले डलझील पर गंदगी के कारण कुछ बैक्टीरिया पाए गए थे। इसको देखते हुए मणिमहेश न्यास और प्रशासन ने डलझील में चावल, नारियल और फल-फूल सहित मुंडन के बाद बाल आदि फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार यात्रा तीन सितंबर से शुरू हो रही है और बड़ा स्नान 18 सितंबर को होगा। ऐसे में सरकार और मणिमहेश न्यास ने समय रहते ही यहां अधिक सुविधाएं जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि डल झील की परिक्रमा राह को चकाचक और रेलिंग लगाने के लिए चालीस लाख रुपये व्यय होंगे। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।