{"_id":"5ada13ab4f1c1b350b8b5987","slug":"181524241323-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर गिरने से बाइक सवार समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर गिरने से बाइक सवार समेत दो घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग परेलघार से पत्थर गिरने से बाइक समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप निवासी टिकरीगढ़ के रूप में हुई है। वह चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जब वह परेल घार के पास पहुंचा तो उसके ऊपर अचानक पत्थर गिर गए।
इससे वह बाइक से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। जब वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था, तो उसकी मदद के लिए राजेश पहुंचा मगर वह भी पत्थर पर गिरने से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए थे। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन