फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शिव भूमि में खिला कमल

शिव भूमि में खिला कमल

Mon, 18 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिव भूमि में खिला कमल
चंबा सदर के भाजपा प्रत्याशी पवन नैय्यर जीत के बाद अपने समर्थको का अभिवादन स्वीकार करते हुए(सभी फोटो परमेश बलगन)। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शिवनगरी चंबा में सोमवार को सामने आए विस चुनाव 2017 के नतीजों में कमल खिला तो वहीं डलहौजी विस से आशा कुमारी ही कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर सकीं। जिले के चार विस क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों को लोगों ने अपना मत देकर विजयी बनाया। इसमें भरमौर, चुराह, चंबा और भटियात की सीटों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद भाजपा के प्रत्याशी और समर्थन जीत के जश्न में डूब गए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के चेहरे पर हार का मलाल साफ देखा जा सकता था। विस चुनाव 2012 के नतीजों पर नजर दौड़ाई जाए तो पांच विस क्षेत्रों में से बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं थी। जबकि दो सीटें कांग्रेस की झोली में आई थी। वहीं वर्ष 2017 के चुनावों में बीजेपी ने चार सीटों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा चुनावी समर में उतरे इन प्रत्याशियों ने क्षेत्र के विकास और बेरोजगारी को दूर करने संबंधी वायदे भी जनता से किए। इसका ये परिणाम निकला की लोगों ने इन प्रत्याशियों को जीत दिलवाने में अहम भूमिका अदा की। विधानसभा चुनाव 2017 में पांचों विधानसभा सीटों पर साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 2,57,675 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग भी किया। सुबह रुझानों के साथ ही धीरे धीरे स्थिति साफ हो रही थी कि इस बार जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। तीसा सीट पर हंसराज शुरू से ही अच्छी बढ़त बनाए हुए थे जबकि भरमौर से जियालाल ठाकुर ने भी पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को मात देकर जीत दर्ज की। इन परिणामों के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद भटियात और फिर चंबा की सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर चंबा के दुर्ग पर जीत का परचम लहराया। हालांकि डलहौजी सीट पर आशा कुमारी जरूर कड़े मुकाबले में डीएस ठाकुर को हराने में कामयाब रही हैं। मगर चुनावी नतीजों से साफ है कि चंबा में इस बार भगवा रंग में रंग गया है तो वहीं भाजपा की झोली में एक सीट ही आई है।


पांचों विस सीटों पर यह रहा जीत का अंतर
भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिया लाल कपूर ने कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को 7349 मतों के भारी अंतर से हराया। जिया लाल कपूर को 25744 जबकि ठाकुर सिंह भरमौरी को 18395 मत ही मिले। चुराह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को 4944 मतों के अंतर से पराजित किया। हंसराज को 28293 व सुरेंद्र भारद्वाज को 23349 मत मिले। भटियात विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिंह जरियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को 6885 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। जरियाल ने 29119 व कुलदीप सिंह पठानिया ने 22234 मत हासिल किए। चंबा सदर से भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर ने कांग्रेसी प्रत्याशी नीरज नैयर को 1879 मतों से हराया। पवन नैयर को 26763 व नीरज नैयर को 24884 मत पड़े। डलहौजी विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी आशा कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर को 556 मतों से हराया। आशा को 24224 और डीएस ठाकुर को 23668 मत पड़े।
विज्ञापन

इनसेट
वर्ष कांग्रेस बीजेपी
1982 04 - 01
1985 05 - 00
1990 04 - 01
1993 05 - 00
1998 02 - 03
2003 05 - 00
2007 02 - 03
2012 02 - 03
2017 01 - 04
..................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed