{"_id":"59aae13b4f1c1b41738b4d98","slug":"171504371003-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सात सितंबर तक चलेगी 91 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सात सितंबर तक चलेगी 91 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया तीन से सात सितंबर तक पुलिस मैदान बारगाह में चलेगी। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते तीन सितंबर को रोजगार कार्यालय तीसा, सुंड़ला व पांगी के पुरुष अभ्यर्थी, चार सितंबर को रोजगार कार्यालय चंबा के तहत पंजीकृत पुरुष अभ्यर्थी, पांच सितंबर को रोजगार कार्यालय चुवाड़ी, डलहौजी व भरमौर के पुरुष अभ्यर्थी व छह सितंबर को जिला चंबा के समस्त रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत महिला आवेदक शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में भाग लेंगे। पुलिस महकमे की ओर से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर संबंधित पुलिस थाना से लेने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिला में पुलिस आरक्षियों के 81 पद भरे जाने हैं। इनमें 59 पद पुरुष, 15 पद महिला व सात पद आरक्षी चालक के हैं।
एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तीन से सात सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तीन से सात सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।