{"_id":"5cbb4607bdec2256d212c2fe","slug":"151555777031-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात क्षेत्र के निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात क्षेत्र के निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की टीम ने खंगाला भटियात के निजी स्कूलों का रिकॉर्ड
निरीक्षण के दौरान निजी स्कूल प्रबंधकों में रहा हड़कंप, व्यवस्था की भी जांच की
निदेशालय भेजी जाएगी रिपोर्ट, नियमानुसार होगी कार्रवाई: देवेंद्र पाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से शनिवार को निजी स्कूलों में व्यवस्था की जांच परख के लिए भटियात के निजी स्कूलों में दबिश दी गई। भटियात उपमंडल के तहत आते दो निजी स्कूलों में विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल का तमाम रिकॉर्ड जांचा गया। साथ ही आगामी दिशा निर्देश जारी किए।
विभागीय टीम निरीक्षण में पाई गई खामियों की रिपोर्ट तैयार कर 22 अप्रैल को निदेशालय भेजेगी। विभागीय टीम की दबिश के दौरान क्षेत्र में समस्त स्कूलों में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चुवाड़ी और हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निदेशालय की ओर से तय किए गए विभिन्न बिंदुओं के तहत जानकारी हासिल की। टीम ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बच्चों से ली जा रही एडमिशन फीस, मासिक फीस, वार्षिक शुल्क की भी जांच की। टीम निरीक्षण की रिपोर्ट को तैयार कर निदेशालय भेजेगी। इसके बाद निदेशालय की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से निजी स्कूलों में निरीक्षण का कारवां चला हुआ है। विभाग सोमवार को निरीक्षण रिपोर्ट निदेशालय भेजेगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि शनिवार को भटियात उपमंडल के निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।