फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नुरपुर-लाहडू-वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग बडे वाहनों के लिए बंद

नुरपुर-लाहडू-वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग बडे वाहनों के लिए बंद

Wed, 05 Sep 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
नुरपुर-लाहडू-वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग बडे वाहनों के लिए बंद
Landslide - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। नूरपुर-लाहडू-वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग बडे माल वाहक वाहनों के लिए बंद-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मार्ग पर नरोला गला में सड़क का 60 मीटर हिस्सा बैठ जाने से यह नौबत पेश आई है। इस वजह से पांच पंचायतों की दस हजार की आबादी को दिक्कतें पेश आएगी। यहां के लोगों को अब गृह निर्माण की सामग्री मंगवाने के लिए अतिरिक्त पैसे अदा करने होंगे। इसके लिए उन्हें सदवां-सुल्याली वाया दुनेरा-बनीखेत मार्ग से गृह निर्माण सामग्री मंगवानी पड़ेगी।

गौरतलब हो कि बीते रविवार भारी बारिश के चलते नुरपूर-लाहडू-वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग पर नरोला के पास भारी भरकम भूस्खलन हुआ था। इससे सड़क का 60 मीटर का हिस्सा बैठ गया। नतीजतन, मार्ग अमूमन 15 घंटों तक यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन


हालांकि, लोनिवि की मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद नुरपूर-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग को सोमवार दोपहर एक बजे छोटे वाहनों और बसों की आवाजाही के लिए तो बहाल कर दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का ही निर्णय लिया है। इसके चलते अब नुरपूर-लाहडू वाया ककीरा- बनीखेत मार्ग को बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पंचायतों के लोगों को झेलनी होंगी दिक्कतें
नुरपूर-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग के बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद होने स सूरत में अब ग्राम पंचायत ककीरा, तारागढ़, घटासनी, चलामा और परछोड़ की दस हजार आबादी की परेशानियां बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों को गृह निर्माण की सामग्री मंगवाने की एवज में अतिरिक्त किराया अदा करना पड़ेगा।

ग्रामीण रमेश कुमार, धर्मपाल, संजीव कुुमार, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, मान सिंह, अजय कुमार, किरपा राम और सुनील कुमार का कहना है कि नुरपूर-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत से वह कम दर पर बाहरी जिलों से गृह निर्माण की सामग्री मंगवा लेते थे। मगर अब उक्त मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने से उन्हें सदमा-सुदयाली-वाया दुनेरा-बनीखेत मार्ग से सामग्री मंगवाने पर अतिरिक्त किराया अदा करना पड़ेगा। बीते वर्ष भी बरसात के दिनों में नुरपुर-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग पर होबारड़ी खड्ड पर बना सीमेंट के पुल में दरारें आने से बाधित हो गया था।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट ने बताया कि नुरपुर-लाहडू वाया ककीरा-बनीखेत मार्ग पर नरोला गला में सड़क का 60 मीटर हिस्सा बैठ गया है। ऐसे में मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक माह तक यह रोक रहेगी, बरसात के खत्म होते ही मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed