फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में भारी बारिश से जन-जीवन हुआ प्रभावित

जिले में भारी बारिश से जन-जीवन हुआ प्रभावित

Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में भारी बारिश से जन-जीवन हुआ प्रभावित
भारी बारिश से जिले में थमी जिंदगी की रफ्तार
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित 40 लिंक मार्ग बंद, जनजीवन प्रभावित
विस क्षेत्र भटियात में दस पक्के मकान, सात कच्चे और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त
भटियात और डलहौजी विस क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षण संस्थान रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग कई जगहों पर बार-बार यातायात के लिए बाधित होता रहा। इसके अलावा जिले के 40 के करीब अन्य मार्ग बंद होने से आधा दर्जन सरकारी और एक दर्जन निजी बसों सहित दर्जनों दोपहिया और चौपहिया वाहन भी फंसे रहे। सड़कें बंद होने की सूरत में यात्रियों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। बहरहाल, शुक्रवार देर शाम तक जिले के ईक्का-दुक्का सड़कों को शेष छोड़ अन्य को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है।
जिले में भारी बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश के चलते विकास खंड भटियात के तहत आते दस कच्चे मकान, सात पक्के मकान और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। खैरी निवासी रमेश पुत्र सोभिया का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। बरमाणा निवासी देसराज पुत्र होशियारा का पक्का मकान, लाल सिंह पुत्र जीतो, राजेंद्र पुत्र कृष्ण सिंह, देवेंद्र पुत्र श्याम सिंह, देवेंद्र पुत्र श्याम सिंह, राजमल निवासी खनैरा अनीता देवी पुत्री देसराज बकलोह के मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। बनेट निवासी बालक राम पुत्र जर्मो का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बनेट निवासी गर्वो पुत्र निहालू के मकान के घर का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बैंसका निवासी नरेश पुत्र भिल्लो राम की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। खनोड़ा निवासी मनीष पुत्र प्रकाश चंद की गौशाला, कूट निवासी बशेहरा राम का स्लेटपोस कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ। कुल मिला कर बारिश ने कई लोगों को पड़ोसियों के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर कर रख दिया है। विधानसभा क्षेत्र भटियात और डलहौजी के तहत आने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों को भारी बारिश व जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों के चलते शुक्रवार को बंद रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर ही इस प्रकार का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इन सड़कों पर ठप रहा यातायात
भारी बारिश से लोनिवि के चंबा मंडल के तहत आते कोलका-जटकरी और रजेरा-गुड्डा मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गए। लोनिवि मंडल भरमौर के तहत आते सात मार्ग भरमौर-हडसर-कुगति, थल्ला-चौबिया, सिरड़ी-घरेड़, लूणा-छतराड़ी, गैहरा-पियूहरा, दुनाली-बतोट, राख-गुराड़-धुनारा मार्ग बंद पड़ गए। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। इसके अलावा उपमंडल भटियात के तहत दस कच्चे घर, सात पक्के घर और चार गौशालाओं एवं एक पशु की क्षति हुई है। इसके अलावा चुवाड़ी-नुरपुर मार्ग लाहडू, टिकर बंद पडा हुआ था। इसके अलावा चुवाड़ी-ककीरा मार्ग तुन्नूहट्टी, चुवाड़ी-सिहुंता मार्ग नारगला के पास, चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग होबार, टोरनू और गरखड़ा में बंद था। चुवाड़ी-रायपुर मार्ग शनिदेव मंदिर के पास बंद पड़ गया। मार्गो के बंद पड़ने से आधा दर्जन निगम की बसें भी फंस गई। डलहौजी के तहत आते आठ मार्ग नैनीखड्ड-चुहन मार्ग, चुवाड़ी से कैंथली, ब्रंगलनाला से तारागढ़ मार्ग, होबार से करैरा, लिंक मार्ग कुनेरा से खैरी-कोठी, ककिरा से चलामा मार्गद्व तुन्नूहट्टी से बकलोह घटासनी मार्ग अवरूद्घ रहा। उपमंडल डलहोजी में चार कच्चे मकानों व एक दुकान तथा खेतों में मलबा आने से फसल को क्षति पहुंची है। तीसा सेक्टर में तरेला-बौंदेड़ी-मंगली मार्ग और कलेल, बलीघार-छतरी मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया। सलूणी उपमंडल के तहत आता ब्रंगाल-वांगल-मडोह, बौंडेरी मार्ग भलेई मंदिर से अधरेढ़, कांडी-अथेड मार्ग भूस्खलन से जगह-जगह यातायात के लिए बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed