{"_id":"5a15a2da4f1c1bc5758b4787","slug":"141511367386-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट इलेवन ने पांच विकेट से जीता मुकाबला,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्ट इलेवन ने पांच विकेट से जीता मुकाबला,
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले फॉरेस्ट इलेवन ने शिवम इलेवन को पांच विकेट से हराया। जबकि दिन के दूसरे मैच में वन-डे थंडर सुल्तानपुर ने मंगला जूनियर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में शिवम इलेवन ने टॉस जीत कर 85 रन बनाएं। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉरेस्ट इलेवन की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फॉरेस्ट की ओर से हनीष ने 37 रन बनाएं। वहीं दूसरे मैच में मंगला जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन का लक्ष्य रखा। वन-डे थंडर सुल्तानपुर की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें चिबा ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे।