{"_id":"5a9ebb894f1c1b387b8ba0a2","slug":"131520352137-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में ताला लगाने वाले पैट्रोल पंप मालिक नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में ताला लगाने वाले पैट्रोल पंप मालिक नपेंगे
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले के पैट्रोल और डीजल पंपों में बने शौचालयों में ताला लगाने वाले पंप मालिक जल्द ही नपेंगे। इस तरह की शिकायतों के निपटारे को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने विशेष अभियान चलाएगा। इसमें तय मानकों के तहत उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध न करवाने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम पेट्रोल पंपों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए पैट्रोल पंपों में दबिश देगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर निरीक्षण के दौरान किसी पैट्रोल पंपों में शौचालय में ताला और सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं पाई जाती है तो संबंधित मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बारे विभाग ने सभी पैट्रोल पंप मालिकों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद जिले के पैट्रोल पंपों में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले के पैट्रोल पंपों में महिला और पुरुष उपभोक्ताओं के लिए शौचालय की व्यवस्था होना अनिवार्य है। साथ ही शौचालयों को लेकर पैट्रोल पंप में साइन बोर्ड भी होने चाहिए। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए फ्री एयर सर्विस की भी व्यवस्था पैट्रोल पंपों को करनी होगी। इस बारे में पहले ही विभाग ने निर्देश जारी कर दिए है। मगर अब विभाग उक्त सुविधाओं को लेकर विशेष औचक निरीक्षण आगामी दिनों में करने जा रहा है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं जांची जाएगी। इसके साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित पैट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर प्रशासन ने भी संबंधित विभाग को निर्देश दे रखे हैं। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पैट्रोल पंपों में उपभोक्ताओं की सुविधा जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण कर पैट्रोल पंपों में उपभोक्ताओं की सुविधाओं को जायजा लिया जाएगा। अगर किसी पैट्रोल पंप में लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।