{"_id":"59fa06424f1c1bc8678b8b51","slug":"131509557826-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाईट सरू में दो सप्ताह से पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाईट सरू में दो सप्ताह से पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
water tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु में पानी की किल्लत होने से पांच प्रशिक्षुओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि प्रशिक्षण संस्थान में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। डाइट की तरफ से इस संबंध में कई बार आईपीएच विभाग को शिकायत की जा चुकी है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बात को लेकर प्रशिक्षुुओं में काफी रोष है। हालत यह है कि करीब दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने के चलते यहां शौचालयों में गंदगी का माहौल है। इससे पूरे संस्थान में बदबू फैल चुकी है। प्रशिक्षु रेश्मा देवी, अमित कुमार, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, भारती देवी, सीमा देवी, रेखा कुमारी, रीना कुमारी, ज्योति देवी, राज कुमार, सुशील कुमार, ममता कुमारी, सुरेखा कुमारी, अंजना कुमारी और मीरा देवी ने बताया कि संस्थान में पानी की आपूर्ति बाधित होने से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक पहल आईपीएच विभाग ने अभी तक नहीं की है। प्रशिक्षुओं ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त संस्थान में पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
दो सप्ताह से पानी की किल्लत: सुमन कुमार मिन्हास
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि डाइट मेंदो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। इस बारे में आईपीएच विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल होगी।
जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान : दिनेश कपूर
आईपीएच विभाग के के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।