फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   13 lakhs will be spent on development works in Pangi: Pratibha

पांगी में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 13 लाख : प्रतिभा

Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
13 lakhs will be spent on development works in Pangi: Pratibha
पांगी (चंबा)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों पर 13 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बजट का प्रावधान हो गया है।
विज्ञापन

पंचायत कुमार के परमार में खेल मैदान के निर्माण पर ढाई लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुर्थी पंचायत के बसस्टैंड में सार्वजनिक शौचालय के लिए 2 लाख, करयास पंचायत के कन्नाऊ में वर्षाशालिका के निर्माण पर 2 लाख और करेल पंचायत के पुंटो गांव में फाॅरेस्ट गार्ड हट निर्माण में 2 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। साहली पंचायत के हिलौर गांव में श्मशानघाट के लिए संपर्क मार्ग बनाने पर 1.5 लाख, फिंडरू पंचायत में फिंन्डपार गांव में अधवारी से गोठियाणी तक सड़क निर्माण के लिए 1.5 लाख और रेई पंचायत में भगोट पुल से संपर्क मार्ग के निर्माण में 1.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के विकास के लिए किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इन कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed