{"_id":"59a98c044f1c1bfe268b4b8d","slug":"121504283652-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों में चढ़ा साढ़े बारह लाख चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों में चढ़ा साढ़े बारह लाख चढ़ावा
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान मणिमहेश डल झील पर मणिमहेश न्यास द्वारा रखे गए दानपात्रों में पांच लाख 17 हजार 722 रुपये चढ़ावा चढ़ा है। विभिन्न पड़ावों धन्छौ में 1 लाख 10 हजार 865 रुपये, सुंदरासी में 12 हजार 815 रुपये, गौरीकुंड में 68 हजार 465 रुपये, हड़सर में 80 हजार 335 रुपये चढ़ावा चढ़ा है। इसके अलावा भरमौर स्थित चौरासी परिसर के भीतर रखे गए दान पात्रों में 99 हजार 574 रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। भरमाणी माता मंदिर में 3 लाख 47 हजार रुपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया है। कुल मिला कर 12 लाख 50 हजार रुपये के करीब दान पात्रों में चढ़ावा एकत्रित किया गया है। डल झील के चतुर्थमुखी शिवलिंग पर 24 घंटों के दौरान चढ़ने वाले चढ़ावे की गणना होना अभी शेष है। खबर की पुष्टि करते हुए तहसीलदार भरमौर डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि डल झील के चतुर्थमुखी शिवलिंग के चढ़ावे की गणना होना अभी शेष है। अन्य पड़ावों से लाए गए चढ़ावों की गिनती पूरी हो चुकी है। 12 लाख पचास हजार रुपये चढ़ावा दानपात्रों से एकत्रित किया गया है।