{"_id":"5b0442c34f1c1be8408b6fa7","slug":"11527005891-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के लिए रावी नदी में मछली के शिकार पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के लिए रावी नदी में मछली के शिकार पर प्रतिबंध
Updated Tue, 22 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मछली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। अगले दो माह तक रावी नदी में मछली का शिकार करने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई भी मछुआरा नदी में मछली पकड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मत्स्य विभाग ने जिले के पंजीकृत मछुआरों को सूचना जारी कर दी है। जिले में विभाग के पास 300 लाइसेंस धारक मछुआरे हैं। जोकि मछली पकड़कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। यह सभी मछुआरे अगले दो माह तक नदी में मछली नहीं पकड़ पाएंगे।
एक जून से लेकर 31 जुलाई तक रावी नदी में मछली शिकार पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान मछली प्रजनन करती हैं। इसलिए मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को विभाग की ओर से भी पंजीकृत मछुआरों के साथ बैठक बुलाई गई। इसमें प्रतिबंधित समयावधि में मछली पकड़ने के बारे में मछुुआरों को अवगत करवाया गया। सहायक निदेशक मत्स्य विभाग चंबा लवल कुमार ने बताया कि अगले दो माह तक रावी नदी में मछली पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी प्रतिबंधित माह में मछली पकड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन