फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार में गूंजेंगा लाइट, कैमरा और एक्शन

किहार में गूंजेंगा लाइट, कैमरा और एक्शन

Wed, 03 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
किहार में गूंजेंगा लाइट, कैमरा और एक्शन
demo pic - फोटो : किहार में गूंजेंगा लाइट, कैमरा और एक्शन
ताजदीन खान
विज्ञापन

किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के किहार, भांदल, संघणी और लंगेरा की मनमोहक वादियों में आने वाले समय में लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाजें गूंजेंगी। हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक सागर झा ने क्षेत्र की मनमोहक वादियों में फिल्म के सीन फिल्माने के लिए साइटें फाइनल कर दी है। इसके अलावा अब मई और जून माह में मनमोहक वादियों में हिंदी फिल्म मधुबनी की शूटिंग आरंभ होगी। गौरतलब हो कि किहार सेक्टर के अधीन आने वाले परिक्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से लदे पड़े हैं। आने वाले समय में क्षेत्र की वादियों से देश-दुनिया के लोग भी परिचित होंगे। मई-जून माह में हिंदी फिल्म मधुबनी की शूटिंग भांदल, किहार, संघणी और लंगेरा में होने जा रही है। मधुबनी फिल्म के लेखक सागर झा ने क्षेत्र की मनमोहक वादियों में फिल्म के सीन फिल्माने के लिए साइट फाइनल कर दी है। लेखक सागर झा अब तक आधा दर्जन हिंदी फिल्मों मुरारी द मेड जेंटलमैन, माइ फादर इकबाल, राष्ट्रीय राइफल, लौ, शिलाजीत सिंह और मधुबनी की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।


किहार की हसीन वादियों में लिखी स्क्रिप्ट
लेखक सागर झा ने बताया कि मधुबनी फिल्म की कहानी लिखने के लिए पहले वह भूटान, नेपाल और डार्जिलिंग के लिए गए थे। मगर मन का सुकून न मिलने के चलते वह अपनी कहानी पूरी नहीं कर पा रहे थे। किहार में रहने वाले उनके एक मित्र ने क्षेत्र की मनमोहक वादियों की फोटो उन्हें भेजी। इसके बाद वह किहार पहुंचे। उन्होंने कहा कि किहार, लंगेरा, संघणी और भांदल में जाकर सुकून महसूस करते हुए स्क्रिप्ट पूरी की। साथ ही यहां की सुंदर वादियों को फिल्म के लिए भी फाइनल किया है। उन्होंने कहा कि मधुबनी फिल्म के निर्देशक निर्देशक सुजाद इकबाल खान को उन्होंने सुंदरवादियों की फोटो भेजी थी। इसके बाद उन्होंने भी क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग करने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed