{"_id":"59fb232d4f1c1b86698b9064","slug":"111509630765-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलेर गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलेर गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सिढ़कुंड के बलेर गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तम चंद पुत्र चिकनू राम निवासी गांव बलेर ग्राम पंचायत सिढ़कुंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तम चंद बुधवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान घास में सांप ने उसे डस लिया। इससे उसके पांव में जबरदस्त दर्द हुआ। जब उसने पैर को देखा तो वहां सर्पदंश के निशान थे। इसके बाद सांप के जहर से उसकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई। इसके चलते परिजन उसे एंबुलेंस के जरिये इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया। मगर सांप का जहर उसके शरीर में बुरी तरह से फैल चुका था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। मगर हालत में सुधार न होने पर वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। उत्तम चंद कृषि विभाग में माली के पद पर तैनात था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हुई है। डॉक्टरों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। मगर जहर शरीर में बुरी तरह फैल चुका था। इससे उसने दम तोड़ दिया।