{"_id":"5cb9eee9bdec2213e305660c","slug":"101555689193-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी फार्म जमा न करवाने पर 2409 युवाओं के बेरोजगारी भत्ते पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी फार्म जमा न करवाने पर 2409 युवाओं के बेरोजगारी भत्ते पर रोक
विज्ञापन
चंबा। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे युवाओं को सी फार्म जमा करवाना होगा। इस संदर्भ में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक जब तक बेरोजगार युवा सी फार्म जमा नहीं करवाते हैं, तब तक उनके बेरोजगारी भत्ते पर रोक रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं, बेरोजगार भत्ता मिलने की आस लगाए बैठे युवाओं को उनकी भूल भारी पड़ती ही दिख रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार जिला के 2609 बेरोजगार युवा सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे है। हर माह विभाग द्वारा बेरोजगारी भत्ते की किस्त का भुगतान किया जाता है। लेकिन अप्रैल माह के शुरू होने के बाद बेरोजगार युवाओं को सी फार्म जमा करवाना अनिवार्य है। हालांकि अभी तक करीब दो सौ युवाओं ने यह फार्म जमा करवा दी है। जबकि शेष 2409 बेरोजगारों को सी फार्म जमा न करवाने के चलते बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद जिले के बेरोजगार युवाओं को जल्द से जल्द अपना सी फार्म जमा करवाना है। सी फार्म जमा करवाने के बाद बेरोजगारों को बैकलॉग भत्ते की किस्त का भुगतान किया जाएगा। सी फार्म युुवा ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिसे भरकर विभाग के पास जमा करवाना होगा। गौरतलब है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिले के ऐतिहासिक चंबा चौगान से इस योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत बेरोजगारों को सरकार एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दे रही है ताकि बेरोजगारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जा सके। वहीं, ओर विभाग ने कौशल विकास भत्ता योजना के तहत पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी सी फार्म जमा करवाने के आदेश दिए है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिन बेरोजगारों ने सी फार्म जमा नहीं करवाया गया है। उनको मिलने वाले भत्ते पर रोक लगा दी है। उन्होंने युवाओं से सी फार्म जमा करवाने का आह्वान किया है। कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को भी सी फार्म जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
क्या है सी फार्म
हर साल बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता जारी रखने के लिए सी फार्म जमा करवाना होता है। इसके तहत बेरोजगार अभ्यर्थी यह घोषणा करता है कि उसे अभी तक किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिला है और वह इस योजना से लाभान्वित होने के लिए पात्र है। वहीं, कौशल विकास भत्ता योजना के तहत भी प्रशिक्षण की जानकारी देनी होती है।