{"_id":"68c300d8fc7f41b71f09bcd2","slug":"1000-vehicles-of-mani-mahesh-pilgrims-removed-from-bharmour-in-two-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-160629-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो दिन में भरमौर से निकाले मणिमहेश यात्रियों के 1,000 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो दिन में भरमौर से निकाले मणिमहेश यात्रियों के 1,000 वाहन
Thu, 11 Sep 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट एनएच बहाल होने के बाद अपने वाहनों को वापिस लेकर जातेमणिमहेश श्रद्धालू।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे वाहनों को निकालने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नेशनल हाईवे बहाल होने के बाद मात्र दो दिन में भरमौर से 1,000 से अधिक छोटे वाहन और बाइकें सुरक्षित निकाली जा चुकी हैं। हालांकि बसें और अन्य बड़े वाहन फिलहाल वहीं खड़े हैं। इन्हें तभी बाहर लाया जा सकेगा जब हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
वीरवार को एनडीआरएफ टीम भी दो टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर भरमौर से चंबा लौटी। यह टीम विशेष रूप से यात्रा सुरक्षा और राहत कार्यों में तैनात थी। वहीं, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु अपने वाहन निकालकर वापस लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने अपने वाहन सुरक्षित मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन हाईवे बहाल होने के बाद वाहन सही सलामत पाकर वे बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए एनएच अधिकारियों और सरकार का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में यात्रा के दौरान भारी बारिश से एनएच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हड़सर और भरमौर सहित अन्य स्थानों पर करीब 3,000 छोटे-बड़े वाहन फंस गए थे। श्रद्धालु अपने वाहन छोड़कर चंबा तक पैदल लौटे या फिर हेलिकाप्टर से पहुंचाए थे। अब सड़क बहाली के साथ रोजाना बड़ी संख्या में लोग भरमौर लौटकर अपने वाहन निकाल रहे हैं।