फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 electric buses to run in Chamba for the first time.

Chamba News: चंबा में पहली बार दौड़ेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 19 Sep 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
10 electric buses to run in Chamba for the first time.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री संग सदर विधायक नीरज नैयर समेत अन्य। संवाद
जिले को मिली 10 डीजल समेत 20 नई बसों की सौगात, पहली बस चिंतपूर्णी के लिए की रवाना
विज्ञापन

हरी झंडी मिलते ही सड़कों पर शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का सफर, यात्रियों के चेहरे पर दिखी खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देते हुए चंबा में शनिवार से पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके साथ ही जिले को 10 डीजल समेत कुल 20 नई बसों की सौगात मिली। पहली इलेक्ट्रिक बस चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई।
बस चंबा से बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए चिंतपूर्णी पहुंचेगी। जिले में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रदेश के लिए उपयुक्त बस का प्रारूप तैयार करने में काफी समय लगा। वर्तमान में प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और संबंधित कंपनी 12 वर्ष तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चंबा में मिडी बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम में जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी, जिससे बस सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है और निर्माणाधीन कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने श्री चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 27.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सभागार, करीब आठ करोड़ रुपये के बहुमंजिला भवन और मंगला में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed