{"_id":"6967cd63d0795b48510e379a","slug":"10-accused-who-attacked-the-police-team-have-been-identified-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171973-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 10 आरोपियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 10 आरोपियों की पहचान
Wed, 14 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह में पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में 10 आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली गई है। साथ ही पुलिस अन्य 20 आरोपियों की पहचान करने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।
ग्रामीणों के उपायुक्त से मिलने और एसआईयू के वर्दी में न होने की बात कहने को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस का एसआईयू दल हमेशा वर्दी में नहीं रहता। यह एक खुफिया दल के रूप में कार्य करता है, ताकि अपराध करने वाला उनकी पहचान न कर सके और पुलिस के हत्थे चढ़ जाए।
इसके अलावा इस दल को नाके के दौरान कई बार सरकारी वाहन भी इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। जिस प्रकार से चरस तस्कर को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने उनके ऊपर हमला किया, वह काफी निंदनीय है। इस मामले को लेकर पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने भी एसआईयू दल पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें निष्पक्ष जांच करने के लिए डीएसपी सलूणी को निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ लोगों ने जो आरोप टीम पर लगाए हैं, डीएसपी उसकी भी जांच करेंगे।