{"_id":"68b1c33b8c0a4b247108c86c","slug":"chamba-on-the-arrival-of-revenue-minister-machinery-was-installed-to-open-road-angry-devotees-raised-slogans-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamba News : राजस्व मंत्री के पहुंचने पर सड़क खोलने के लिए लगा दी मशीनरी, नाराज श्रद्धालुओं ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News : राजस्व मंत्री के पहुंचने पर सड़क खोलने के लिए लगा दी मशीनरी, नाराज श्रद्धालुओं ने लगाए नारे
Fri, 29 Aug 2025 08:44 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:44 PM IST
सार
शुक्रवार को जैसे ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भरमौर जाने के लिए चंबा पहुंचे तो प्रशासन और संबंधित विभाग ने बंद पड़ी सड़क को खोलने के लिए मशीनरी लगा दी। इस दौरान नाराज श्रद्धालुओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
भरमौर में श्रद्धालु धरना-प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
रविवार से वीरवार तक चंबा-भरमौर मार्ग पर मणिमहेश श्रद्धालु पैदल सड़कों पर निकल पड़े, लेकिन उनके लिए सड़कों को बहाल करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही थी। शुक्रवार को जैसे ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भरमौर जाने के लिए चंबा पहुंचे तो प्रशासन और संबंधित विभाग ने बंद पड़ी सड़क को खोलने के लिए मशीनरी लगा दी। अव्यवस्था से नाराज लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
करियां से लेकर राख तक मंत्री की गाड़ी को कहीं पर भी नहीं रुकना पड़ा। दोपहर 12:30 बजे मंत्री हरदासपुरा पहुंचे और उन्होंने एक निजी रेस्तरां में भोजन किया। इसके बाद आगे निकले तो दोपहर 1:45 बजे जांघी पहुंचने पर मणिमहेश यात्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उनके सामने विरोध जताया। जिसे देख मंत्री ने अपनी गाड़ी को वहां नहीं रोका और राख की तरफ निकल पड़े।
विज्ञापन
जांघी से दो किलोमीटर आगे चलकर पैदल चल रहे एक यात्री से मंत्री ने मुलाकात तो उसने अपनी परेशानी उन्हें बताई। उसने कहा कि अब उसके पास पैसे भी खत्म हो चुके हैं, ऐसा सुनकर मंत्री ने अपनी जेब से पर्स निकाला और 1,000 रुपये उसे पकड़ा दिए। श्रद्धालु ने पैसे लेने से मनाकर दिया, लेकिन मंत्री ने उसे इन पैसों से रास्ते में खाना खाने की बात कहकर पैसे पकड़ा दिए। श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर नाराजगी देखने को मिली कि पिछले पांच दिन से वे फंसे हुए थे, लेकिन सड़क को बहाल करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे थे। जब मंत्री दौरे पर पहुंचे तो सड़क को खोलने के लिए मशीनरी लगा दी।
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू सुनिश्चित करे सरकार : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभ सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मणिमहेश यात्रा के बीच यात्रियां के फंसने के विषय को लेकर शक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से की बात की। उन्होंने यात्रा में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू सुनिश्चित करने का आग्रह किया। फोन कनेक्टिविटी की दिक्क्त को भी लेकर अनुराग सिंह ठाकुर ने दूरसंचार सचिव व बीएसएनएएल के सीएमडी से बात कर जल्द नेटवर्क बहाली का अनुरोध किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं से सामान्य जनजीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही है, साथ ही धार्मिक पर्यटन के लिए देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की मार के चलते चंबा जिले में विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर रोक लगने व श्रद्धालुओं के फंसने की घटना दुखद है।