{"_id":"069ba3b2a0cfd4503471536869d779a0","slug":"budhdha-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी जूतों पर बुद्ध की फोटो, हिमाचल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी जूतों पर बुद्ध की फोटो, हिमाचल में हंगामा
अशोक राणा/ अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक कंपनी ने जूतों पर भगवान बुद्ध की तस्वीर उकेर दी है। इन जूतों को ऑनलाइन सेल के लिए उतारा है। हिमालय बौद्ध सोसायटी और लाहौल महाबोद्धि सोसायटी ने राष्ट्रीय एसटी कमीशन से इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर का कहना है कि कंपनी ने बौद्धों की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। इस मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, लाहौल महाबोद्धि सोसायटी के महासचिव लामा नावांग उपासक ने अमेरिकी कंपनी को चेतावनी दी है कि वो अपने उत्पाद से बुद्ध की तस्वीर को तत्काल हटाए।
हिमालय बौद्ध संरक्षण सभा के सचिव दोरजे ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को दी है। उनके अनुसार दलाई लामा ने भी इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन