फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   body donation trapped in system in himachal

हिमाचल: दान करनी है तो खुद पहुंचाओ देह

Fri, 10 May 2013 06:15 PM IST
सोलन/ब्यूरो
सोलन/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
body donation trapped in system in himachal

हिमाचल में देहदान करने के इच्छुक एक पूर्व सैनिक के सामने व्यवस्था ने मुश्किल खड़ी कर दी है। आईजीएमसी प्रबंधन के अनोखा तर्क से पूर्व सैनिक आहत है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजन शिमला तक पहुंचाएं।

देहदानी का कहना है कि मातम की उस घड़ी में उनके परिजन ऐसा करने में असमर्थ होंगे। आईजीएमसी से उनके गांव डगशाई की दूरी लगभग 65 किमी. है।

व्यवस्था के इस फेर में मामला उलझकर रह गया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि देहदानी का यह सुझाव बेहतर है। इस पर अमल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


1971 के भारत-पाक युद्ध में स्वेच्छा से रणक्षेत्र में उतरने वाले मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के प्रशासनिक अधिकारी और समर सेवा मेडल प्राप्त जेएस संधू (76) ने मरणोपरांत देहदान की आईजीएमसी शिमला में इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डगशाई निवासी बुजुर्ग 8 मई को इस संबंध में आईजीएमसी प्रबंधन से मिले तो उनकी इस मांग को यह कहकर दरकिनार कर दिया कि इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। मरने के बाद परिजनों को ही देह आईजीएमसी तक पहुंचानी होगी।

उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह से इस विषय में कोई नीति बनाने की मांग की है, जिससे की घर से संबंधित अस्पताल उनकी देह को उठाए।

स्पेशल केस में करेंगे मांग पूरी: डॉ. रमेश
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि बुधवार को जेएस संधू उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि स्पेशल केस मानते हुए कोशिश की जाएगी कि मरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को डगशाई से उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed