फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Zilla Parishad Employees Union demands departmental merger from Chief Minister

Bilaspur News: जिला परिषद कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की विभागीय विलय की मांग

Sun, 09 Feb 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad Employees Union demands departmental merger from Chief Minister
बोले, विभागीय विलय से समाप्त होंगी कर्मचारियों की वित्तीय असमानताएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में श्री नयना देवी जी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके विभागीय विलय की मांग की।

जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान विभागीय विलय की मांग को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसे गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। संघ ने कहा कि विभागीय विलय से जिला परिषद कर्मचारियों की वित्तीय असमानताएं समाप्त हो जाएंगी। साथ ही उन्हें पुरानी पेंशन योजना, महंगाई भत्ता, नए वेतन आयोग के लाभ और पदोन्नति जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में इन सुविधाओं से वंचित कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। संघ ने मुख्यमंत्री से आगामी बजट में जिला परिषद कर्मचारियों के विभागीय विलय की घोषणा करने की मांग की। नीरज शर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक नई सौगात साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed