फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yuva Congress to develop political influencers through Constitution Leadership Programme

Bilaspur News: संविधान लीडरशिप प्रोग्राम से राजनीतिक इन्फ्लूएंसर तैयार करेगी युकां

Fri, 10 Apr 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yuva Congress to develop political influencers through Constitution Leadership Programme
घुमारवीं में आयोजित प्रेस वार्ता में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का पोस्टर  दिखाते युकां पदाधिकार
युवा कांग्रेस ने जिले में शुरू किया कार्यक्रम
विज्ञापन

युवाओं को कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल कैंपेनिंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार घुमारवीं में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश मेहता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का पोस्टर रिलीज कर की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वर्तमान समय सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का दौर है, जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से होता है। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त मंच प्रदान करेगा। रजनीश मेहता ने बताया कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत अब बिलासपुर में भी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूक, प्रशिक्षित और जिम्मेदार राजनीतिक इन्फ्लूएंसर तैयार करना है, जो समाज और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से सरकार तक पहुंचा सकें। इइस मौके पर प्रदेश एनएसयूआई उपाध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज और घुमारवीं विधानसभा अध्यक्ष विकास शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed