फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth urged to adopt Swami Vivekananda's thoughts in life

Bilaspur News: युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान

Mon, 12 Jan 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth urged to adopt Swami Vivekananda's thoughts in life
स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को झंडूता में भाजपा युवा मो
विधायक जीतराम कटवाल ने युवाओं को दिया प्रेरणा मंत्र
विज्ञापन

झंडूता में राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को झंडूता में भाजपा युवा मोर्चा के झंडूता व शाहतलाई मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि भारत के नवजागरण के महान प्रणेता थे। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाया। वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में उनके ऐतिहासिक संबोधन ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक महानता को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए आज भी युवाओं के लिए उतना ही प्रासंगिक है। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अपने चरित्र, ज्ञान और कर्म से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल स्वयं, बल्कि देश को भी आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, हरीश शर्मा, मनोहर लाल महाजन, सुशील नड्डा, मनोज चंदेल, नवीन कुमार और अमन भड़ोल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व विधायक जीतराम कटवाल ने सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष के अवसर पर शिव धूणी मंदिर झंडू में शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन चेतना, आत्मगौरव और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि कई आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ की आस्था कभी नहीं टूटी, बल्कि हर बार और अधिक मजबूती से खड़ी हुई। यही भारत की आत्मशक्ति है और आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed