फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Your door is a lovely decoration. Devotees danced on Bhavani bhajan.

Bilaspur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन पर झूमे भक्त

Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Your door is a lovely decoration. Devotees danced on Bhavani bhajan.
-पंतेहड़ा के ठाई माता मंदिर में महामाई जागरण आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी की पंचायत पंतेहड़ा के ठाई माता मंदिर में आठवें महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। जन सहयोग से हर साल यहां मंदिर में जागरण का आयोजन होता है।

जागरण में भजन गायक अर्जुन गोपाल, रंजन रघुवंशी, शालू धीमान, सुनील शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी भेंट गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इस दौरान एक से बढ़कर एक झांकियां भी निकाली गईं। गायकों ने तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भोले तेरा डम डम डमरू, जय जय जय बजरंगबली, राम आएंगे, मैया शेरांवाली तेरा सच्चा है दरवार, भक्तों को दर्शन दे गई रे इक छोटी सी कन्या, सुखी मेरा परिवार है मां तेरा ये उपकार है, सिंह चढ़ के भवानी घर आई, मेरी मां का चोला है रंग लाल, मैया की कृपा जिस पर भी रहती है, जग दाती पहाड़ों वाली मां, आजा मां तेनु अखियां उड्डीक दियां आदि भेंटे गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण के अंत में तारा रानी की कथा सुनाई गई। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कमेटी प्रधान ब्रह्मदास गौतम, नीरज शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजीव कुमार, सोमराज, गिरधारी लाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed