फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young died in accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
बिलासपुर (रामपुर)। थाना क्षेत्र के मानपुर ओझा में स्वर्ग फार्म के पास तीव्र मोड़ पर शुक्रवार देर रात बेकाबू होकर बाइक सवार खेत में जा गिरा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों ने उसका शव और बाइक पड़ी देखकर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्राम मानपुर ओझा के लोगों ने कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह को बताया कि स्वर्ग फार्म की ओर जाने वाले रोड किनारे एक खेत में युवक का शव और उसके पास बाइक पड़ी हुई है। इसके बाद रूद्र बिलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार पंवार और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मानपुर ओझा में शर्मा मोड़ कॉलोनी निवासी कपिल ने बताया कि मृतक उसका साला सुभाष मंडल (22) पुत्र दयाल मंडल निवासी कस्बा लालपुर थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड का निवासी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम उनके घर बाइक से आया था। वह अपना हेलमेट उनके घर छोड़कर परिजनों से यह कह कर गया था कि वह अभी कुछ देर में मानपुर ओझा से लौट कर आ रहा है। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह खेत में उसका शव मिला। पुलिस और परिजनों को आशंका है कि सुभाष की बाइक अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में गिर गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed