फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women will get Rs 1500 from April: Dharmani

अप्रैल से महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये : धर्माणी

Tue, 05 Mar 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women will get Rs 1500 from April: Dharmani
मंत्री बोले- सरकार ने किया वादा पूरा, आमजन का कांग्रेस के प्रति बढ़ा विश्वास
विज्ञापन

- तकनीकी शिक्षा मंत्री ने गतवाड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं
- सुमारी से लोअर भपराल सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 4.77 करोड़ रुपये


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। 18 से 60 साल तक उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने का जो वादा कांग्रेस ने किया था, वह पूरा कर दिया है। अप्रैल से यह राशि महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों के प्रति वचनबद्ध है। हर वर्ग के विकास के लिए सुक्खू सरकार कार्य कर रही है। जनता के आशीर्वाद से वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने गतवाड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा के नेता घटिया मानसिकता के चलते कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन वह अपनी इन चालों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि हर गांव तक एंबुलेंस पहुंचे इसके लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर सड़क सुविधा और विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं की आर्थिकी उन्नत हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। युवा आत्मनिर्भर हों इसके लिए भी हर जरूरी कदम सरकार की ओर से उठाए जा रहा है। हर पंचायत में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में प्रथम कक्षा से इंग्लिश पढ़ाना शुरू किया गया है, ताकि गांव के बच्चे देश और विदेश में नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश धर्माणी ने भपराल, गतवाड़, फटोह पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निदान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इन पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया की ग्राम पंचायत भपराल में संपर्क मार्ग तलाई पर 5.12 लाख रुपये खर्च जाएंगे। सुमारी से लोअर भपराल सड़क पर 4 करोड़ 77 खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र भपराल के भवन पर 17 लाख रुपये, राजकीय उच्च पाठशाला भपराल में अतिरिक्त कमरों पर 18 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भदरोग-भपराल सड़क में सीमेंट के पेवरमेंट लगाने के लिए 23 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। बनी बौनी से बनी पंडता सड़क पर 8 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम घुमारवी गौरव चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमीचंद सोनी, गतवाड़ पंचायत प्रधान नवल किशोर, उपप्रधान अजय शर्मा, बीडीसी चमन, करतार चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed