फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women were made aware about breastfeeding in Balhasina

Bilaspur News: बल्हसीणा में महिलाओं को स्तनपान के प्रति किया जागरूक

Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware about breastfeeding in Balhasina
ग्राम पंचायत बल्हसीणा में आयोजित स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अन्य। स्रोत: स्
स्वास्थ्य विभाग झंडूता की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत बल्हसीणा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उप प्रधान जितेंद्र कुमार ने की और स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने महिलाओं को जागरूक किया।

उन्होंने गर्भवती और दूध पिलाने वाली माता को बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह को विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से 1992 से शुरू किया गया। यह सप्ताह स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं अपने कार्य को दृढ़तापूर्वक एक साथ करने का समर्थन देता है। साथ ही कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरुकता बढाना है। इस वर्ष की थीम स्तनपान को प्राथमिकता दे स्थायी सहायता प्रणाली बना, जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कहा कि शिशु के लिए स्तनपान सुरक्षा और समर्थन का काम करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। मां के दूध में लेक्ट्रोफकाॉमिन नामक तत्व होता है, जो बच्चे की आंत में लौह तत्व को बांध देता है और लौह तत्व के अभाव में शिशु की आंत में रोगाणु पनप नहीं पाते। यह तत्व एक विशेष नलिका थोरासिक डक्ट से सीधे मां के स्तन तक पहुंचाते हैं और दूध के द्वारा बच्चों के पेट में जाते हैं। जिन बच्चों को बचपन में पर्याप्त मात्रा के रूप से पीने को नहीं मिलता, उनको बचपन से शुरू होने वाली मधुमेह की बीमारी अधिक होती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार 2025 में 88.6 प्रतिशत महिलाओं ने अस्पताल में प्रसव कराया, लेकिन केवल 41.8 प्रतिशत शिशुओं को एक घंटे के अंदर स्तनपान कराया गया। इसलिए संस्थागत प्रसव के बावजूद भी शुरुआती एक घंटे के अंदर स्तनपान करने की दर अभी भी बहुत कम है, इसके लिए जागरुकता बहुत जरूरी है। इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी, स्लोगन, भाषण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed