{"_id":"30737d928d0384eb52d2aea6c63bbdaf","slug":"women-died-fall-in-gorge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई महिला ढांक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई महिला ढांक से गिरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत बकरोआ पंचायत के पेहड़वी गांव में एक महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। 75 वर्षीय महिला पशुशाला की ओर घास काटने गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
बुधवार रात ढांक से नीचे सतलुज नदी किनारे महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पेहड़वीं गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी जीत राम मंगलवार शाम ढांक से गिर गई। ग्राम पंचायत बकरोआ प्रधान प्रीतम चंदेल ने बताया कि परिजनों को इसका पता तब चला जब उपरोक्त महिला शाम ढलने के बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि मृतक घास काटने सतलुज नदी के साथ लगते मवेशीखाने के पास गई थी।
विज्ञापन
उसी दौरान यह हादसा पेश आया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह वह मंगलवार करीब दो बजे पशुशाला की ओर गई थी। मगर शाम तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर की।
विज्ञापन
देर रात सतलुज के समीप ढांक के पास महिला का शव बरामद हुआ। सिविल अस्पताल घुमारवीं में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।