{"_id":"6afb593fdc6946f6480aa1ca","slug":"the-trials-for-the-senior-basketball-team-will-now-be-held-on-november-20-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-171967-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीनियर बास्केटबॉल टीम के ट्रायल अब 20 नवंबर को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीनियर बास्केटबॉल टीम के ट्रायल अब 20 नवंबर को होंगे
विज्ञापन
कॉलेज विद्यार्थियों की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल के चलते बढ़ाई तिथि
पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर की सीनियर बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल 20 नवंबर को सुबह 11 बजे पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में होंगे। कॉलेज विद्यार्थियों की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल के चलते यह बदलाव किया गया है।
जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरुष और महिला टीमों का चयन किया जाएगा। कुल्लू के ढालपुर मैदान में 27 से 29 नवंबर तक राज्यस्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें बिलासपुर की टीमें भी भाग लेंगी।
संघ के महासचिव राजकुमार राणा और कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू ने बताया कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरी करने के लिए चयन समिति गठित की गई है। इसमें संघ के प्रधान डॉ. प्रवीण रनौत के अलावा केके नेगी, अश्वनी कुमार, शहनाज मोहम्मद, संजय जॉर्डन, मुनीश कुमार और राजेश कुमार शामिल रहेंगे।