{"_id":"69133a77f53053698d08d488","slug":"womans-purse-stolen-at-bus-stand-accused-takes-advantage-of-crowd-and-escapes-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148212-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बस स्टैंड में महिला का पर्स चोरी, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बस स्टैंड में महिला का पर्स चोरी, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार
Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने कहा, बस अड्डे पर नहीं होती नियमित पुलिस गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के मुख्य बस अड्डे पर मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने बस का इंतजार कर रही एक महिला का पर्स चोरी कर लिया और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की पहचान कांता देवी पत्नी कमलेश निवासी दधोलकलां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां आया और मौका पाकर उनका पर्स चुरा लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि पर्स में कुछ नकद राशि और एटीएम कार्ड थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि बस स्टैंड में आए दिन चोरी और जेब कटने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड में नियमित पुलिस गश्त लगाई जाए। वहीं, डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं और बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।