{"_id":"679cba7885fd33d738055ba6","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-her-parents-house-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-131210-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला ने मायके में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला ने मायके में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 31 Jan 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
- परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से परेशान थी
- बरठीं के बड़गांव में हुई घटना, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान और थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार मृतक महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस के मुताबिक रीना कुमारी (46) निवासी गांव कोट हटवाड़ तहसील घुमारवीं दो दिन पहले बरठीं क्षेत्र के बड़गांव स्थित अपने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह मायके में रीना और उसकी भाभी थी। बाकी सदस्य किसी समारोह में गए थे। सुबह दोनों ने घर का काम किया। उसके बाद रीना कमरे में चली गई। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए जब भाभी ने आवाज लगाई तो रीना ने कोई जवाब नहीं दिया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह छत पर लगी कुंडी के साथ रस्सी से लटकी हुई थी। भाभी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने तलाई थाना को सूचना दी। मृतक का 14 साल का बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रीना डिप्रेशन की दवा खा रही थी। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।