{"_id":"658dbafea21d468d220f29ba","slug":"woman-appeals-to-police-to-find-her-husband-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10796-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला ने पुलिस से लगाई पति को ढूंढने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला ने पुलिस से लगाई पति को ढूंढने की गुहार
विज्ञापन
-दिल्ली में बतौर ट्रक चालक का कार्य करता है पति
-पिछले कुछ दिनों से नहीं हो पा रही बात, फोन बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत के बाह गांव की एक महिला ने पुलिस और सरकार से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। महिला का पति पेशे से ट्रक चालक है और पिछले कुछ दिनों से उसका पता नहीं लग पा रहा है। महिला ने अपने पति को खोजने के लिए पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
बाह गांव के महिला सुनीता देवी ने बताया कि उसका पति नवीन कुमार दिल्ली में बतौर ट्रक चालक कार्य करता है। तीन दिन पहले उसे एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उरई जेल उत्तर प्रदेश का जेलर बात कर रहा है। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके पति से बात करवाई और पति ने कहा कि 14 हजार रुपये भेजो। महिला ने कहा कि जिस समय पति ने बात की तो वह डरा हुआ बात कर रहा था। इसके बाद उसने अपने पति के मोबाइल पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद आया। अब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। महिला ने बताया कि उसका पति जिस ट्रक को चलाता था, जब उसने उस ट्रक के मालिक को फोन करने का प्रयास तो वह फोन भी बंद आया। महिला ने घुमारवीं थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के बारे में पता लगाने की गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि महिला द्वारा इस संदर्भ में पत्र दिया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश का है। मामले का पता लगाया जा रहा है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।