{"_id":"6a9c6bf598b2e14b020158f8","slug":"will-fight-a-legal-battle-against-those-tarnishing-the-image-using-fake-ids-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167035-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक आईडी से छवि खराब करने वालों के खिलाफ कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक आईडी से छवि खराब करने वालों के खिलाफ कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई : धर्माणी
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा पर सोशल मीडिया में मनगढ़ंत प्रचार करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर पिछले साढ़े तीन वर्षों से उनके और उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत बातें प्रचारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई असर नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाया गया।
धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। मामला शिमला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कानून और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। आरोप लगाने वालों को अदालत में अपने दावों के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।
मंत्री ने आरोप लगाया कि बाद में फेक आईडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर सामग्री प्रसारित की गई। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा मंत्री के ओएसडी रहे व्यक्ति के माध्यम से अज्ञात नाम से फेक आईडी बनाई गई। जिस मोबाइल से फेक आईडी संचालित होती थी, उसी से संबंधित आधिकारिक सोशल मीडिया पेज भी चलाए जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई है। धर्माणी ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के साथ उसे शेयर करने वालों की भूमिका की भी जांच होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हालिया घुमारवीं दौरे के दौरान करीब 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन हुए। इसके बाद भाजपा नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है। धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है और आगामी चुनाव में दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक स्तर पर और कानून का उल्लंघन होने पर कानूनी स्तर पर लड़ी जाएगी।