{"_id":"67af404b7de181cb5205b5f6","slug":"wheel-of-corporation-bus-hits-mans-leg-admitted-to-aiims-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132062-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: व्यक्ति के पैर पर चढ़ा निगम की बस का पहिया, एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: व्यक्ति के पैर पर चढ़ा निगम की बस का पहिया, एम्स में भर्ती
Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा पर हुआ हादसा, चालक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस का पहिया एक व्यक्ति के पैर पर चढ़ गया। बस की टक्कर से व्यक्ति के अन्य अंगों पर चोट लगी है। घायल व्यक्ति का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
व्यक्ति की पत्नी के बयान पर सदर थाना में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में पार्वती देवी निवासी गांव बाड़नू डाकघर सुई सुराहड़ जिला बिलासपुर शुक्रवार को पति बद्रीनाथ के साथ बिलासपुर आई थी। बिलासपुर बस अड्डा में उतरकर वह दोनों पैदल बाहर की ओर चल पड़े। जब गेट के पास पहुंचे तो एचआरटीसी की बस तेज रफ्तार से आई। बस का पिछला टायर पति के पैर पर चढ़ गया। टक्कर लगने और चोट लगने से पति वहीं सडक़ पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोका। लोगों ने पति को बस के नीचे से उठाकर वहीं पास में खाली स्थान पर बैठाया। बस की टक्कर से पति को बाएं पैर और गुप्तांग में चोट आई है। यह हादसा बस को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया है कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।