{"_id":"6a53e0079a1d6512b00d50b4","slug":"weather-takes-a-turn-with-rain-and-strong-winds-relief-from-humidity-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163539-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
बारिश के दौरान बारिश । संवाद
धूप, बारिश और तेज हवाओं के बीच बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत
दोपहर में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, कई जगह जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रविवार को मौसम ने पूरे दिन कई रंग दिखाए। सुबह से तेज धूप खिलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली।
बारिश के दौरान शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश का दौर अधिक देर तक नहीं चला, लेकिन तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। दोपहर करीब 2 बजे के बाद बारिश थम गई और धीरे-धीरे बादल छंटने लगे। इसके बाद फिर से धूप निकल आई, लेकिन सुबह जैसी उमस महसूस नहीं हुई। शाम तक मौसम पूरी तरह साफ रहा और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में दिनभर आए इस बदलाव की चर्चा लोगों के बीच होती रही। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर यह संकेत दिया कि मानसून के दौरान मौसम का रुख कभी भी बदल सकता है।