{"_id":"6a552e68ea649f43950c560f","slug":"volunteers-from-shiva-school-ghumarwin-undertook-an-educational-visit-to-rajat-ig-biotech-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-163608-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा स्कूल घुमारवीं के स्वयंसेवियों ने किया रजत आईजी बायोटेक का शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा स्कूल घुमारवीं के स्वयंसेवियों ने किया रजत आईजी बायोटेक का शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के स्वयंसेवी रजत आईजी बायोटेक का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने रजत आईजी बायोटेक का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने पौधों के उत्पादन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों को टिश्यू कल्चर, लेयरिंग, ग्राफ्टिंग जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजत आईजी बायोटेक एक सच्चा रूटस्टॉक विशेषज्ञ के रूप में पौधों की उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। इस अवसर पर शिवा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों एवं संस्थानों का व्यावहारिक अनुभव स्वयंसेवियों के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। ऐसे अनुभव उन्हें भविष्य में बेहतर कॅरिअर विकल्प चुनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।