Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers reached Bharari police station when appropriate action was not taken in the case of assault, raised questions on the functioning

Bilaspur News: मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर भराड़ी थाना पहुंचे ग्रामीण, कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Fri, 13 Jun 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers reached Bharari police station when appropriate action was not taken in the case of assault, raised questions on the functioning
भराड़ी थाना में पहुंचे लंझता गांव के लोग। संवाद
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित लीड
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप, जिस व्यक्ति ने मारपीट की, उसके घर पर चाय पीती है पुलिस
10 दिन बीत जाने के बाद भी न गवाहों के बयान लिए और न ही जुटाए साक्ष्य
कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद घरों को लौटे ग्रामीण
लंझता गांव सेवानिवृत्त सुबेदार से 4 जून को हुई थी मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के लंझता गांव में 4 जून को व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने भराड़ी थाना में पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। थाना में मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
तीन दर्जन से अधिक संख्या में थाना पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने मारपीट की है, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के बजाए पुलिस उसी के घर में जाकर चाय पीती है। घटना के 10 दिन बाद तक न पीड़ित व्यक्ति के खून से सने कपड़े पुलिस ने कब्जे में लिए, न ही गवाहों के बयान दर्ज किए। यही नहीं जिस डंडे से हमला हुआ आज तक उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में नहीं लिया। एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई। मामले में राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है। जिस पुलिस कर्मी को इस केस का जांच अधिकारी लगाया गया है वो पहले छुट्टी पर चला जाता है। अब उसे न्यायालय के कार्य से शिमला भेज दिया गया है। इससे जाहिर है कि मामले में जानबूझकर लेटलतीफी और ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। जिस व्यक्ति के साथ मारपीट हुई और सिर फोड़ा, उसे खेतों में बुलाकर बयान दर्ज किए गए, जबकि आरोपियों के घर जाकर पुलिस चाय पानी पीती है। आरोपी पहले भी राजनीतिक धौंस जमाते हुए धमकियां देता है। ग्रामीणों ने चेताया कि पुलिस इस मामले में यदि उचित कार्रवाई नहीं करती है तो जल्द ही सड़क पर उतर कर घेराव किया जाएगा। बता दें कि 4 जून को लंझता गांव के सेवानिवृत्त सूबेदार रमेश चंद ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के एक दंपती और उनके बेटे ने डंडे से हमला कर दिया। रमेश चंद के सर पर गहरी चोट आई और आठ टांके लगे हैं।
विज्ञापन

अब मामले के दस दिन बाद ग्रामीणों ने रमेश चंद के ऊपर हुए हमले के संदर्भ में थाना पहुंच कर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए की मारपीट करने वाले वालों से जान का खतरा है। थाना में मौजूद कर्मियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद भी ग्रामीण अड़े रहे कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती वह थाना से नहीं जाएंगे। फिर पुलिस ने शाम तक उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया है कि मारपीट के संदर्भ में एफआईआर उसी दिन दर्ज कर ली गई थी। पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है। चिकित्सक की रिपार्ट आना बाकी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed