{"_id":"6a95c0e7522f789d2d0aa6a0","slug":"villagers-in-kayara-mihan-and-teeri-troubled-by-erratic-power-supply-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166699-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कयारा, मिहाण और टीरी में बिजली की आंख-मिचौनी से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कयारा, मिहाण और टीरी में बिजली की आंख-मिचौनी से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
बार-बार गुल हो रही बिजली, वोल्टेज उतार-चढ़ाव से उपकरण खराब होने का खतरा
ग्रामीणों ने विभाग से मांगा समस्या का स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा के तहत कयारा, मिहाण और टीरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां बिजली इतनी बार गुल हो रही है कि ग्रामीणों के अनुसार कई बार दो मिनट भी आपूर्ति नहीं टिकती। बिजली जाने के कुछ ही समय बाद दोबारा आती है और फिर अचानक बंद हो जाती है। लगातार हो रही इस आंख-मिचौली से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार हो रहे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक यह समस्या किसी एक समय की नहीं है। सुबह हो या शाम और दिन हो या रात, बिजली की आपूर्ति में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिजली के बार-बार आने-जाने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरणों को नुकसान होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के कारण उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर वे कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उन्हें बताया गया है कि क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी भी हो चुकी है। इसके बावजूद काफी समय बीतने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है तो उसे लगाने में देरी क्यों की जा रही है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति की स्थिति जांचने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारी कुछ समय क्षेत्र में रहकर बिजली आपूर्ति देखें तो उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में नीलम गौतम, राजीव गौतम, पंकज गौतम, सुशील कुमार, राजीव कुमार, प्रिंस भारद्वाज, सोहन लाल कौशल और रंजीत ठाकुर समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।