फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers angry over deputation of SMO of Bharari Hospital

Bilaspur News: भराड़ी अस्पताल के एसएमओ की डेपुटेशन पर ग्रामीणों में रोष

Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over deputation of SMO of Bharari Hospital
डेपुटेशन रद्द कर डॉ. विनोद कुमार को वापस बुलाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को घुमारवीं अस्पताल में डेपुटेशन पर भेजे जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से डेपुटेशन तत्काल रद्द कर डॉ. विनोद कुमार को वापस भराड़ी अस्पताल में तैनात करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी भराड़ी पर करीब 15 से 20 पंचायतों के हजारों लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। अस्पताल में पहले से स्टाफ की कमी है। ऐसे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के डेपुटेशन पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को उपचार के लिए घुमारवीं या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राजेश, शुभम, मनीष, राजकुमार, सोहनलाल, सुरेंद्र, नीरज और मनोज सहित अन्य ने कहा कि मरीजों को अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों और जरूरी कागजी प्रक्रियाओं पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि भराड़ी अस्पताल आसपास की पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में यहां के वरिष्ठ अधिकारी को डेपुटेशन पर भेजने से पहले क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए था। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द डेपुटेशन रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed