{"_id":"693c072df00ade0a6906aa9f","slug":"vijay-sharma-became-the-head-of-muktidham-committee-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150072-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुक्तिधाम कमेटी के प्रधान बने विजय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुक्तिधाम कमेटी के प्रधान बने विजय शर्मा
Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में मुक्तिधाम विकास कार्यों के लिए गठित समिति के पदाधिकारी और अन्य। स्रोत: समिति
शाहतलाई में मुक्तिधाम के विकास को लेकर हुई आम सभा, नई कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। क्षेत्र के मुक्तिधाम को सुंदर, व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से स्थानीय तीन-चार वार्डों के लोगों ने शुक्रवार को एक साधारण आम सभा की, जिसमें मुक्तिधाम में विकास कार्यों को गति देने के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में मुख्य संरक्षक के रूप में शंभू राम शर्मा को चुना गया, जबकि प्रधान का दायित्व विजय शर्मा को सौंपा गया। उप प्रधान रमेश शर्मा, सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कौशल, सह सचिव नरेश शर्मा और सह कोषाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा चुने गए। इसके अलावा प्रेस सचिव की जिम्मेदारी हिमल भारद्वाज को दी गई। कमेटी की कार्यकारिणी में पदम देव, सागर दत्त, जीतराम, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, देशराज शर्मा, राजेश कुमार, महेंद्र शर्मा, रमन शर्मा, अनीश शर्मा, नरोत्तम दत्त, महेंद्र ठाकुर, यशपाल, जय गोपाल, रामपाल व शशि पाल शर्मा को शामिल किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि मुक्तिधाम क्षेत्र से जुड़े सभी परिवारों का हर सदस्य जनरल हाउस का सदस्य माना जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा सहित सरवन शर्मा, जगदीश चंद्र, विनोद कौशल, राकेश कुमार, राजकुमार कौशल, संजीव शर्मा, हंसराज, करमचंद, पृथ्वी चंद, महेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, रमेश चंद, संजय शर्मा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि नवगठित कमेटी मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाएगी।