फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicles will start running on Nand Nagaraon bridge from November 2024

Bilaspur News: नवंबर 2024 से नंद नगराओं पुल पर दौड़ने लगेंगे वाहन

Sun, 19 Nov 2023 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will start running on Nand Nagaraon bridge from November 2024
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

- पुल बनने के बाद झंडूता से पंजाब रह जाएगा मात्र 30 किलोमीटर दूर
- घुमारवीं, बड़सर के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
- 56 करोड़ रुपये से किया जा रहा निर्माण कार्य

सुभाष कपिल
झंडूता(बिलासपुर)। सतलुज नदी के अंतिम छोर पर निर्माणाधीन नंद नगराओं पुल पर नवंबर 2024 से वाहन दौड़ने लगेंगे। पुल का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य चुका है। इसका निर्माण कार्य 56 करोड़ रूपये से किया जा रहा है। पुल के बनने से झंडूता से पंजाब की सीमा मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के किसी भी कोने से उपमंडल मुख्यालय तक मात्र आधे घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र की बात करें तो अभी तक वहां के लोगों को 35 से 40 किलोमीटर दूरी तय करके उपमंडल मुख्यालय झंडूता आना पड़ता था, जबकि पुल बनने के बाद उन्हें मात्र 10 से 15 किलोमीटर का सफर कर सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहीं झंडूता से पंजाब के किरतपुर की दूरी मात्र 32 किलोमीटर में ही पूरी हो जाएगी। नंद नगराओं पुल के बनने से झंडूता से किरतपुर की दूरी भी 50 किलोमीटर के करीब कम होगी। यह पुल झंडूता विधानसभा क्षेत्र के साथ घुमारवीं, हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगने वाले अन्य इलाकों की लाखों की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लाखों लोग पुल की सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे। नंद नगराओं डबल लेन पुल की लंबाई 390 मीटर है, जबकि चौड़ाई 32 फीट है। वहीं पुल के दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा होगी। आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे पुल की खास बात यह है कि यह जलस्तर पर 45 मीटर ऊंचा है। जबकि पुल का निर्माण स्टील से किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य साल 2021 से सांई अटरनल फाउंडेशन कंपनी कर रही है। पुल का निर्माण कार्य दो साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन खराब मौसम की मार से पुल के निर्माण कार्य में बाधा आई। पुल का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत से आगे निकल चुका है। वर्तमान समय में पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 390 मीटर लंबे पुल में पांच स्पेन होंगे। मौजूदा समय में पुल के एक स्पेन का कार्य मुकम्मल हो चुका है। पुल के निर्माण पर अभी तक 42 करोड़ खर्च हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


कोट्
नंद नगराओं पुल को बनाने के लिए साल 2018 में प्रयास शुरू किए गए। समय-समय पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पुल के कार्य का निरीक्षण किया जाता है। दूरगामी सोच का परिणाम लोगों के सामने सफल हुआ। यह पुल अपने आप में जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीत राम कटवाल, विधायक, झंडूता
कोट्
नंद नगराओं पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अगले साल इन दिनों में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पुल के बनने से यातायात सुखद होगा। लाखों लोगों को पुल के बनने से बेहतरीन यातायात की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
-केके चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed