{"_id":"66548d7cf2fbe1560d00c27e","slug":"van-left-to-make-people-aware-about-voting-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117972-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को वैन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को वैन रवाना
विज्ञापन
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई मतदाता जागरूकता वैन बिलासपुर के शहरी क्षेत्रों में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेगी। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता वैन चारों विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र, जिसमें बिलासपुर सदर, घुमारवीं, स्वारघाट और झंडूता सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान को जागरूक करने के लिए पहले ही डेमोक्रेसी वाहन को भेजा गया है। मतदाता जागरूकता वैन में लोगों को जागरूक करने के लिए एलईडी स्क्रीन में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रदेश निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित के माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी उपस्थित रहे।